*\"आज़ाद हिंद फौज के महानायक की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन....।\"* « 22/Jan/2026
*"आज़ाद हिंद फौज के महानायक की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन....।"*
*"आज़ाद हिंद फौज"* का गठन करने वाले भारत के *महानायक सुभाष चंद्र बोस* जी की जयंती आज *भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर- 39,चंडीगढ़ रोड, लुधियाना* में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनमें कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भारत माँ के सच्चे सपूत के अदम्य साहस एवं वीरता को कविता उच्चारण,नारा लेखन, पोस्टर निर्माण, वक्तव्य एवं निबंध लेखन द्वारा प्रस्तुत किया । अंग्रेजी की अध्यापिका *श्रीमती ज्योति जी ( टी.जी.टी)* ने व्याख्यान द्वारा *प्रखर राष्ट्रवादी सुभाष चंद्र बोस* के जीवन के आदर्शों व सिद्धांतों पर प्रकाश डाला ।कक्षा पहली एवं दूसरी की शिक्षिकाओं ने अपने *व्याख्यानों* द्वारा बच्चों को बताया कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले हमारे प्रिय राष्ट्रीय नायक जो अपनी देशभक्ति व बलिदान के लिए स्मरण किए जाते हैं, देश की आजा़दी की भावना को मज़बूत बनाने के लिए वे सदैव देश के युवाओं को प्रेरित करते रहे । *प्रधानाचार्या श्रीमती उपासना जी मोदगिल* ने भारत माता के वीर सपूत के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं कहा कि राष्ट्र सदैव उनके त्याग और समर्पण को याद रखते हुए उनके आदर्शों का पालन करेगा ।